भारत

तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 4 लोगों की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
23 Nov 2024 10:23 AM IST
तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 4 लोगों की मौत, VIDEO
x
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बिजनौर: यूपी के बिजनौर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार इस हादसे में शामिल मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा नहटौर -कोतवाली देहात मार्ग पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास हुआ। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले यूपी के बिजनौर में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा 20 नवंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। इस हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए, जिसके बाद बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस हादसे को लेकर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मारछाल ने बताया था कि पीछे से आ रही बाइक गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसा हल्दौर नहटौर मार्ग पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। 16 नवंबर को भी बिजनौर में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई थी। तब एक कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई थी। सभी मृतक झारखंड से एक शादी समारोह से वापस अपने गांव तिबड़ी लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया था कि कार किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी, इसी दौरान उसने ऑटो को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया था कि ऑटो में सवार सात व्यक्ति थाना धामपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे। हादसे में 6 लोगों की मौके पर और ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story