भारत

तेज रफ्तार का कहर: कार ने Swiggy के 4 डिलीवरी ब्वॉयज को कुचला, सभी की मौत

jantaserishta.com
3 March 2022 1:01 PM IST
तेज रफ्तार का कहर: कार ने Swiggy के 4 डिलीवरी ब्वॉयज को कुचला, सभी की मौत
x

गुरुग्राम: राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. गुरुग्राम के गोल्फ कोर्ट (Gurugram Police) में एक कार चालक ने बाइक पर सवार 4 डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया है. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. आनन-फानन में चारों डिलीवरी ब्वॉय को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

कार चालक द्वारा बाइक सवारों को कुचलने की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. मौके पर मौजूद गुरुग्राम डीएलएफ फेज वन थाने के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी डिलीवरी ब्वॉय रोड के किनारे खड़े थे. तभी सामने से एक काम आई और चारों को कुचल दिया.
कार की रफ्तार कितनी तेज थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. इतना ही नहीं कार भी पूरी तरह से डैमेज हो गई. कार चालक को गिरफ्तार कर पुलिस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं युवक ने शराब के नशे में तो नहीं था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story