भारत

मोड़ पर तेज रफ्तार DTC बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूल जा रही छात्रा की मौत

jantaserishta.com
14 Aug 2026 1:05 PM IST
मोड़ पर तेज रफ्तार DTC बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूल जा रही छात्रा की मौत
x
इलाके में गुस्सा फैल गया और लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी.
नई दिल्ली: दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 के कोंडली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार डीटीसी बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर अपने चाचा के साथ स्कूल जा रही 8वीं कक्षा की छात्रा कायना पाल (उम्र 12 साल) बस की चपेट में आ गई। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया, जिसके बाद इलाके में गुस्सा फैल गया और लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।
बच्ची के रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि कायना पाल अपने चाचा के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी। इसके स्कूल में 15 अगस्त से जुड़ा कार्यक्रम था। वह खिचड़ीपुर से वसुंधरा एन्क्लेव स्थित ईस्ट प्वाइंट स्कूल की ओर जा रही थी। इसी दौरान दल्लूपुरा के पास पीछे से आ रही डीटीसी बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सड़क पर गिर गई और बच्ची बस की चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कायना उनके पड़ोस में रहती थी और परिवार के लिए बेटी जैसी थी। उन्होंने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बच्ची के चाचा स्कूटर को सामान्य गति से चला रहे थे, लेकिन बस काफी तेज रफ्तार में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बस ने ओवरटेक करने की कोशिश में गलत दिशा से आकर स्कूटर को टक्कर मारी। उन्होंने बताया कि हादसे में बच्ची के चाचा को भी चोट लगी है। उनके पैर और घुटने में चोट बताई जा रही है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया और गुस्साई भीड़ ने डीटीसी बस में तोड़फोड़ कर दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story