भारत

तेज रफ्तार कार का टायर फटा, तीन की मौत

jantaserishta.com
28 Dec 2021 6:13 PM IST
तेज रफ्तार कार का टायर फटा, तीन की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

पटना में रानीतलाब थाना क्षेत्र के एनएच-139 पर काब गांव के पास तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। इसके चलते कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार फुलवारीशरीफ के कुरकुरी गांव निवासी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कुरकुरी के नीतीश कुमार व कन्हैया कुमार तथा आलमपुर निवासी दुधेश कुमार शामिल हैं जबकि घायलों में फुलवारीशरीफ के ही आलमपुर निवासी विकाश कुमार व जानीपुर निवासी दीपू कुमार शामिल हैं। दोनों को पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई गई है। कार समेत तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

बताया गया है कि पटना के आलमपुर से चालक सहित पांच लोग कार से औरंगाबाद की ओर जा रहे थे। अभी वे बिक्रम से रानीतालाब थाने के काब गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार कार का टायर तेज धमाके के साथ फट गया था। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल पालीगंज भेज दिया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मृतकों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। उधर, प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया। अस्पताल में इलाज करा रहे घायल दीपू कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ औरंगाबाद गाड़ी खरीदने जा रहा थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते मे ही सभी दुर्घटना के शिकार हो गए।
इस बाबत अनुमंडल अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर विपिन प्रसाद ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। इनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दो अन्य घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें पटना भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story