भारत
तेज रफ्तार कार ने दुर्गा पंडाल के बाहर बैठे लोगों को रौंदा, 3 की मौत
jantaserishta.com
18 Oct 2026 8:46 AM IST

x
चीख-पुकार मच गई.
बलरामपुर: यूपी के बलरामपुर में देहात क्षेत्र के चरनगहिया-बेलहा गांव में शनिवार रात दुर्गा मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे वीडियो देख रहे ग्रामीणों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बहराइच रेफर किया गया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।
घटना रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि दुर्गा मंदिर में आरती समाप्त होने के बाद कुछ ग्रामीण सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान गौरा चौराहा की ओर जा रही अनियंत्रित कार टेंट का हिस्सा तोड़ते हुए लोगों पर चढ़ गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों की मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
हादसे में पाटेश्वरी प्रसाद उर्फ महता प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) की मौत हो गई। वहीं छेदीराम (50), घोपराम (31), डब्लू (37) और मुकेश तिवारी (30) घायल हो गए। सभी पीड़ित चरनगहिया-बेलहा गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया, जहां से दो को बहराइच रेफर कर दिया गया। घायलों का इलाज किया जा रहा है। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सीओ अभिषेक सिंह ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में शामिल कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जानकारी में चालक के नशे में होने की आशंका है। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





