भारत

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, देखें VIDEO

jantaserishta.com
14 Feb 2023 2:01 PM IST
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, देखें VIDEO
x
हादसे में कार के पड़खच्चे उड़ गए।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार से जा रही एक कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें एक शख्स की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके कारण कार डिवाइडर के लिए बने गोल चक्कर पर चढ़ गई और फिर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में केरल निवासी एक शख्स की मौत हो गई।
शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गोल चक्कर पर चढ़ कर पेड़ से टकराई है। हादसे में कार के पड़खच्चे उड़ गए। एक युवक की सड़क हादसे में मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के नवादा गोलचक्कर की ये घटना है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी की सुबह करीब 5:15 बजे थाना बीटा-2 क्षेत्र में एल्डिको ग्रीन से डेल्टा की तरफ जाते समय नवादा गोल चक्कर पर केरल निवासी अक्षय प्रसाद (24 वर्ष) की गाड़ी शेवरलेट नवादा गोल चक्कर के मध्य में बने चबूतरे पर चढ़कर पेड़ से टकरा गई जिसमें यह घायल हो गए। इनको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story