भारत

तेज रफ्तार कार ने 3 को मारी टक्कर, घर की बाउंड्री वॉल भी तोड़ी, देखें मंजर

jantaserishta.com
30 April 2024 11:25 AM IST
तेज रफ्तार कार ने 3 को मारी टक्कर, घर की बाउंड्री वॉल भी तोड़ी, देखें मंजर
x
दो लड़के भी घायल.
नोएडा: नोएडा में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने एक रिक्शा चालक और दो महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मार दी। उसके बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक घर से जा टकराई जिससे घर की बाउंड्री वॉल टूट गई और अंदर खड़ी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
गाड़ी में सवार दो लड़के भी घायल हो गए हैं जिन्हें अन्य घायलों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना नोएडा के सेक्टर-58 थाना इलाके के सेक्टर 55 में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में एक सिलेरियो गाड़ी में दो लड़के -- गौरव शर्मा व आदित्य सवार थे। आदित्य गाड़ी चला रहा था। उसने लापरवाही से एक रिक्शा वाले व दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इसके बाद उनकी गाड़ी सेक्टर 55 ए में एक मकान से टकरा गई जिसकी दीवार व रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के मुताबिक रिक्शा चालक व महिलाओं को चोटें आई हैं। कार सवार युवक भी घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिर किस तरीके से यह पूरा हादसा हुआ और सुबह ये दोनों युवक कहां के लिए निकले थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story