भारत

नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बिजली के खंभे पर मारी टक्कर, युवक की मौत

jantaserishta.com
25 Aug 2023 1:36 PM IST
नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बिजली के खंभे पर मारी टक्कर, युवक की मौत
x
कार चालक समेत दो लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर दिल्ली की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी और वहीं पर बैठे एक शख्स को भी कार से टक्कर लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। कार से बिजली के खंभे को लगी टक्कर के बाद कार सवार युवक और बिजली का खंभा गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर एक तेज रफ्तार आ रही कार ने अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। उसी वक्त टिंकू नाम का एक 15 साल का बच्चा पास में ही मौजूद था, जिसको कार से टक्कर लगी और वह बुरी तरीके से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके साथ- साथ बिजली का पोल टूट कर गिरने से राम उजागर नाम का एक व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ गया और घायल हो गया। कार चालक अशरफ अली, जो मुरादाबाद का रहने वाला है, वह भी इस दुर्घटना में घायल हो गया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि कार बहुत ही ज्यादा स्पीड में थी जिसके कारण यह हादसा हुआ है और इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है और कार चालक समेत दो लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story