भारत

जशपुर में तेज रफ्तार गाड़ी ने लोगों को कुचला: मामला देश भर में छाया, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये वीडियो

jantaserishta.com
15 Oct 2021 5:25 PM IST
जशपुर में तेज रफ्तार गाड़ी ने लोगों को कुचला: मामला देश भर में छाया, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये वीडियो
x

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुर्गा विसर्जन करने जा रहे लोगों पर तेज रफ्तार कार चढ़ गई. इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद का पूरे इलाके में तनाव की स्थिति हो गई. गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर की जमकर पिटाई की. घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश है. लोगों ने शहर को बंद कर रखा है और पत्थलगांव थाने में प्रदर्शन कर रहे हैं.



जानकारी के अनुसार, दुर्गा विसर्जन के दौरान तेज रफ्तार से गाड़ी जुलूस में चल रहे लोगों की तरफ अचानक आ गई. मरने वाले युवक की पहचान गौरव अग्रवाल के नाम से हुई है. इस दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. लोगों को आरोप है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी में गांजा भरा हुआ था. हालांकि, पत्थलगांव के एसडीओपी ने कहा है कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story