भारत

तेज रफ्तार कार हुआ दुर्घटनाग्रस्त, नेशनल हाईवे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Admin2
25 July 2021 4:27 PM GMT
तेज रफ्तार कार हुआ दुर्घटनाग्रस्त, नेशनल हाईवे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत
x
सड़क हादसा

जमशेदपुर से रांची जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित रामगढ़ कैनाल में रविवार शाम गिर गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रांची के हटिया निवासी 23 वर्षीय सुजीत होरो, विवेक टोपनो और 21 वर्षीय मेघा रानी ढेंगरा शामिल हैं। बताया जाता है कि घायल 21 वर्षीय मेघा रानी ढेंगरा की सांस चल रही थी। चांडिल पुलिस आनन-फानन में इलाज के लिए ब्रह्मानंद अस्पताल लेकर पहुंची, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, कार के कैनाल में डूबने के बाद चालक सतीश चक्रवर्ती ने किसी तरह खुद को कार से बाहर निकाला। फिलहाल उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया कि पूछताछ में सतीश ने बताया कि वे लोग रांची में रहते हैं और सोनारी में भी उनका घर है। वे लोग रविवार सुबह पार्टी करने जमशेदपुर आए थे।

पार्टी में नशे के बाद वे लोग रांची के लिए रवाना हो गए। सभी नशे में थे। कैनाल के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर कैनाल में गिर गई। कार में शराब की बोतल भी मिली है। इधर, सूचना पाकर मृतक मेघा रानी के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। शवों को एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।

Next Story