भारत

तेज रफ्तार कार की ट्रक से भिड़ंत, एक की मौत

jantaserishta.com
4 Nov 2024 11:29 AM IST
तेज रफ्तार कार की ट्रक से भिड़ंत, एक की मौत
x
अमरोहा: यूपी के अमरोहा के गजरौला कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार कार गजरौला क्षेत्र में एनएच-9 पर चल रही थी। कार की गति तेज होने की वजह से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे ट्रक में जा टकराई। हादसे में कार की एक साइड का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story