
x
पढ़े पूरी खबर
सीकर: राजस्थान के सीकर में एक भयानक हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि चुरू सालासर हाईवे पर तेज रफ्तार कार जाकर ट्रक से टकरा गई. हादसे में कार के अंदर आग लग गई. अंदर बैठे लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह जिंदा जल गए. कार में बैठे सभी 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. हादसा रविवार दोपहर करीब 2.30 का बताया जा रहा है. फिलहाल मौके पर पुलिस पहु्ची है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक यह सड़क हादसा चुरू-सालासर हाईवे पर सीकर के फतेहपुर में हुआ है. यहां पर आशीर्वाद पुलिया पर चढ़ते वक्त एक तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी. ट्रक से टक्कर के बाद कार के अंदर आग लग गई. वहीं ट्रक में कॉटन भरी हुई थी. जिसकी वजह से आग और भड़क गई. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची हैं.
फतेहपुर कोतवारी एसएचओ सुभाष बिजारणिया ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहंचकर फतेहपुर, रामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं थी. करीब आधे घंटे तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे. हादसे की वजह से सड़क पर काफी लंबा जाम लग गई. हालांकि पुलिस ने एक तरफ की पट्टी से लोगों की गाड़ियों को निकलवाया. पुलिस ने बताया कि कार के अंदर कुल 6 लोग बैठे थे जिनमें से 2 बच्चे थे. जले हुए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है.
हादसे की सूचना के बाद मौके पर एसडीएम दमयंती कंवर, DSP रामप्रताप बिश्नोई, फतेहपुर सदर एसएचओ मुनेशी मीणा भी मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल मृतकों के शवों को बाहर निकालकर शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है.
Tagsसीकरसीकर न्यूज़राजस्थानराजस्थान न्यूज़तेज रफ्तार कार-ट्रक से टकराई6 लोग जिंदा जलेSikarSikar NewsRajasthanRajasthan NewsSpeeding car collides with truck6 people burnt alive
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





