भारत

ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौत

jantaserishta.com
19 Feb 2023 11:43 AM IST
ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौत
x
लखीमपुर खीरी (आईएएनएस)| उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तेज रफ्तार कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार को दिल्ली को असम से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर हुआ। सूत्रों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब एक पेट्रोल पंप पर तेल भराकर चालक ट्रैक्टर लेकर सड़क पर आया, उसी समय तेज रफ्तार से आ रही कार आई 20 कार ट्रैक्टर से जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद कार दो टुकड़ों में बंट गई।
ट्रैक्टर से टकराने के बाद कार सड़क के किनारे काफी दूर तक फिसलते हुए चली गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एक नाबालिग समेत कार से पांच लोगों को सुरक्षित निकाला।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story