
x
टेंट में सो रहे कई मजदूरों को कुचल दिया।
गोवा: गोवा के वर्ना इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक बस ने टेंट में सो रहे कई मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार वर्ना इलाके में एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे बने एक टेंट में जा घुसी और वहां सो रहे कई मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए सभी 9 लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी मृतक मजदूर बिहार के रहने वाले थे।
हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस के घुसने से टेंट बुरी तरह तहस-नहस हो चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस चालक शराब के नशे में था, वह बस को टर्न नहीं कर पाया और बस मजदूरों के टेंट में जा घुसी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





