भारत

तेज रफ्तार बस पलटी, 2 की मौत और 10 घायल

jantaserishta.com
25 Dec 2022 7:34 PM IST
तेज रफ्तार बस पलटी, 2 की मौत और 10 घायल
x
बड़ी खबर

लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस पलट गई. इसकी जद में दो राहगीर आ गए. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 10 से अधिक यात्री घायल हो गए.

दो राहगीरों की मौके पर ही मौत
जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र में अमघट गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने के चलते तेज रफ्तार निजी बस दो राहगीरों पर पलट गई. इसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बस पलटने से बस सवार 10 से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हो गए.
मैगलगंज से लखीमपुर आ रही थी बस
बताया जा रहा है कि मैगलगंज से लखीमपुर आ रही तेज रफ्तार निजी बस अमघट गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने के चलते सड़क किनारे चल रहे दो राहगीरों पर पलट गई.
घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस को सही कराया. साथ ही घायल यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. वहीं, दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story