भारत
LIVE VIDEO: तेज रफ्तार बस ने टोल प्लाजा पर गार्ड को मारी टक्कर, हुई मौत
jantaserishta.com
3 March 2023 11:36 AM IST

x
पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के दादरी लुहारर्ली टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने सिक्योरिटी गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। तेज रफ्तार से आती हुई अनियंत्रित बस डिवाइडर फांद कर दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां पर गार्ड को टक्कर मारी और फिर दूसरे डिवाइडर पर चढ़ गई। ये पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। ये घटना दादरी थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 1 मार्च की रात को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत 1 मिनी बस लुहारली टोल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुये दूसरी लाइन में जा पहुंची, जिसमें टोल के सुरक्षा कर्मी छोटे लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे अस्पताल ले जाया गया। मिनी बस ड्राइवर को भी घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान सुरक्षा कर्मी छोटे लाल की मौत हो गयी।
शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की गयी। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत है। ड्राइवर को हिरासत में लेते हुये बस को कब्जे में ले लिया गया है।
Tagsग्रेटर नोएडादादरी लुहारर्ली टोल प्लाजागार्डतेज रफ्तार बसबसएक्सीडेंटGreater NoidaDadri Luharli Toll PlazaGuardSpeeding BusBusAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





