भारत

तेज रफ्तार बोलेरो: पति-पत्नी को रौंद दिया, तोड़ा दम

jantaserishta.com
29 Aug 2022 11:50 AM IST
तेज रफ्तार बोलेरो: पति-पत्नी को रौंद दिया, तोड़ा दम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: लखनऊ के गोसाइंगज से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो ने उदवतखेड़ा गांव से निकले बाइक सवार दम्पति को रौंद दिया। हादसे दम्पति की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक सौ मीटर तक दम्पति के शव बोलेरो के साथ घसीटते चले गए। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने मोहनलालगज-गोसाइंगज जेल रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प भी हो गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

खुजौली उदवत खेड़ा गांव के रहने वाले बाबूलाल 60 अपनी बीमार पत्नी शांति को सोमवार सुबह 9 बजे मऊ स्थित निजी क्लिनिक पर दवा लेने जा रहे थे। बाबूलाल जैसे अपने गांव से निकलकर गोसाइंगज रोड पर आये वैसे ही गोसाइंगज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दम्पति उसी में फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए जिससे दम्पति की मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर सैकड़ो ग्रामीण मौके पर आकर सड़क जमकर हंगामा करने लगे जिसकी वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई। वही सूचना पाकर पहुचे इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने ग्रामीणों शांत कराया और जाम खुलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना के बाद कुछ ग्रामीणों बोलेरो चालक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी पर जब तक पुलिस आती बोलेरो चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story