भारत

तेज रफ्तार बोलेरो ने बैंक अधिकारी को मारी टक्कर, मौके पर मौत

jantaserishta.com
10 Aug 2021 10:45 PM IST
तेज रफ्तार बोलेरो ने बैंक अधिकारी को मारी टक्कर, मौके पर मौत
x
बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में ओबरा थाना क्षेत्र के चोपन रोड पर मिल्लतनगर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बैंक अधिकारी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बैंक अधिकारी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के छनपटिया निवासी नवीन कुमार (35) इंडियन बैंक (पहले इलाहाबाद बैंक) में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की देर रात एक सहकर्मी के घर खाना खाने के बाद वह ओबरा कस्बे में गजराजनगर स्थित आवास पर जा रहे थे। चोपन रोड पर मिल्लतनगर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार नवीन कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
आसपास के लोगों ने घायल को ओबरा परियोजना अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। चोपन सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने नवीन कुमार को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक शारदा मंदिर रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story