
x
बिजनौर: उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले में तेज रफ्तार बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार सभी बिजनौर जिले के नांगल सोती के रहने वाले थे और चंदक से घर वापस लौट रहे थे। नांगल थाना प्रभारी (एसएचओ) अशोक कुमार ने गुरुवार को बताया कि हादसा बुधवार देर रात को थाना नांगल अंतर्गत गांव खानपुर के पास हुआ।
एसएचओ ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब बाइक तेज रफ्तार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चकनाचूर हो गई। एसएचओ ने कहा, बाइक सवार तीन लोगों को अचेत अवस्था में पास के सीएचसी ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य को बिजनौर जिले के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान लईक (25) और गुलफाम (24) के रूप में हुई है, जबकि नौशाद को चिंताजनक हालत में बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसएचओ ने कहा मामले की आगे जांच की जारी है।
Tagsबिजनौरबिजनौर न्यूज़बिजनौर पुलिसट्रैक्टर-ट्रॉलीबाइकमौतBijnorBijnor NewsBijnor Policetractor-trolleybikedeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





