भारत
सड़क किनारे सो रहे शख्स को JCB ने कुचला, पुलिस चालक की तलाश में जुटी
jantaserishta.com
17 March 2025 9:32 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में शुरू कर दी है.
मुंबई: मुंबई के विले पार्ले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क किनारे सो रहे 55 वर्षीय शख्स को एक जेसीबी ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जुहू पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। जुहू पुलिस के मुताबिक, नंबाकबंदी करते समय एक शख्स उनके पास आया और उसने बताया कि एक व्यक्ति खून से लतपथ सड़क किनारे पड़ा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरा चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी को देखा गया। चालक ने रिवर्स लेते समय सड़क किनारे सो रहे शख्स पर जेसीबी को चढ़ा दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में शुरू कर दी है।
बता दें कि इसी साल जनवरी में नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया था। तेज रफ्तार वाहन चालक ने दो लोगों को अपनी गाड़ी से कुचल दिया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह हादसा एक सीसीटीवी में कैद हो गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





