रफ्तार का कहर: मर्सिडीज कार ट्रक में घुसी, 2 लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना दिल्ली कैंट इलाके की बताई जा रही है. सभी कार सवार पालम के निवासी बताए जा रहे हैं.
दिल्ली के दिल्ली कैंट इलाके में दर्दनाक हादसा। मर्सिडीज कार में सवार दो लोगों की मौत। शनिवार तड़के धौला कुआं के पास हुआ एक्सीडेंट।कार में कुल पांच लोग सवार थे।फरीदाबाद से शादी से लौट रहे थे पांचों।सभी दिल्ली के पालम गांव के रहने वाले है।@indiatvnews pic.twitter.com/kmExbc6AQk
— Atul Bhatia (@Atul_Bhatia80) February 19, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





