
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: सेना में भर्ती के लिए भारत सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना (Agnipath Scheme) का सबसे ज्यादा असर रेलवे पर पड़ रहा है. पूर्व मध्य रेलवे की बात करें तो इस जोन में 18 जून को पूर्व मध्य रेल की कुल 189 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था. आंदोलनकारियों के प्रदर्शन के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है और यात्री जहां के तहां फस गए हैं. ऐसे में फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा आज, 19 जून रविवार को झाझा, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. एवं धनबाद से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





