भारत
बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में विशेष टीम करेगी जांच: उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा
jantaserishta.com
23 March 2024 12:14 PM IST

x
पटना: बिहार के सुपौल जिले में शुक्रवार को निर्माणाधीन पुल के गिरने के मामले की जांच एक विशेष टीम करेगी। बिहार के उप मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कहा कि हादसे के बाद हमारी बात केंद्र सरकार के मंत्री से भी हुई है और उनके द्वारा जांच के लिए पुल विशेषज्ञों की एक विशेष टीम भेजी गई है।
सिन्हा ने कहा कि हमने भी बिहार सरकार की तकनीकी टीम भेजी है, जिससे इस घटना की पूरी तरह से जांच हो सके और पूरी जानकारी निकल कर सामने आये। उन्होंने आगे बताया, "मैं व्यक्तिगत तौर पर भी वहां जाने के लिए इच्छुक था, लेकिन चुनाव आचार संहिता के तहत वहां जाने की अनुमति नहीं मिल पाई।"
मंत्री ने भरोसा देते हुए कहा कि जांच टीमों द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर उसकी समीक्षा की जायेगी और आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। शुक्रवार को सुपौल जिले में कोसी नदी पर बन रहा बकौर पुल का एक बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





