भारत

संसद का विशेष सत्र, महिला आरक्षण विधेयक पर सोनिया गांधी आज करेंगी चर्चा

Nil dhankar
20 Sept 2023 9:04 AM IST
संसद का विशेष सत्र, महिला आरक्षण विधेयक पर सोनिया गांधी आज करेंगी चर्चा
x

दिल्ली। संसद के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है। महिला आरक्षण विधेयक पर आज लोकसभा में चर्चा होनी है। कांग्रेस की तरफ से पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी बिल पर मुख्य वक्ता होंगी। वह अपने संबोधन में अपने सहयोगी दलों राजद-जेडीयू और सपा की कोटा में कोटा की मांग का समर्थन करती हैं या चुप्पी साधती हैं। इस पर सबकी नजरें टिकी होंगी। संसद के चल रहे विशेष सत्र में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल इसे सदन में पेश किया था। विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी थी। आज जब सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होगी, तब इस पर चर्चा की जाएगी।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता उमा भारती ने महिला आरक्षण के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संबंधित विधेयक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की है। भारती ने इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि महिला आरक्षण विधेयक में एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण का प्रावधान किया जाना चाहिए।

Next Story