भारत

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की हो रही खास तैयारी, इन लोगों को भेजा गया न्योता

jantaserishta.com
24 March 2022 1:07 PM IST
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की हो रही खास तैयारी, इन लोगों  को भेजा गया न्योता
x
सोनिया,मुलायम,अखिलेश,प्रियंका को भी भेजा गया न्योता।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण भेज दिया गया है. योगी 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई नामी शख्सियतों को निमंत्रण भेजा गया है. इनमें विपक्षी दलों के नेता तो शामिल ही हैं, लेकिन कई बिजनेसमैन और फिल्मी सितारों को भी न्योता भेजा गया है.

विपक्ष से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सहित तमाम विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा की तरफ से निमंत्रण पत्र भेजा गया है.
इसके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, आनंद महिंद्रा सहित दर्जनों उद्योगपतियों को भी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा गया.
इस शपथ ग्रहण के गवाह उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से आए करीब 45 हजार बीजेपी कार्यकर्ता भी बनेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के विस्तारक और दूसरे राज्यों के प्रवासी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. बीजेपी नेता जेपीएस राठौड़ ने बताया कि संगठन से सरकार में जाने वाले सदस्यों पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व का होगा.
लखनऊ में शपथ समारोह के लिए हर चौराहे और रोड को स्वागत पोस्टरों और भगवा रंग से पाट दिया गया है. इस दौरान योगी सरकार के द्वारा कराए गए कामों जैसे- एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज जैसी योजनाओं के भी पोस्टर लगे हैं. साथ ही एक नारा लिखा है- हम निकल पड़े हैं प्रण करके नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने को.
पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई नेताओं के कटआउट लगाए गए हैं. योगी सरकार के योजनाओं के पोस्टर भी लगवाए गए हैं. हर चौराहे पर भगवा कपड़े से सजावट की गई है, जिसके साथ ही बीजेपी के झंडे लगाए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story