भारत

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए राज्य भर में विशेष प्रार्थनाएं

jantaserishta.com
23 Aug 2023 1:09 PM IST
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए राज्य भर में विशेष प्रार्थनाएं
x
बेंगलुरु: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर कर्नाटक के लोगों ने बुधवार को मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। आम लोगों सहित नेताओं ने भी विशेष प्रार्थना की। राज्य के रायचूर शहर के एनआईजी कॉलोनी में काशी विश्वनाथ मंदिर में 20 से अधिक बच्चों ने शिवलिंग का 'पंचामृत अभिषेक' किया। बच्चों ने भगवान के समक्ष स्तोत्र का पाठ किया और भारत के लिए चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की। बच्‍चों ने बताया कि हमने मिशन की सफलता के लिए भगवान को दूध अर्पित किया है। हमने श्लोक पढ़े और भजन गाए। अगर चंद्रयान-3 सफल होता है तो हमें चंद्रमा को करीब से देखने का मौका मिलेगा।
1008 श्रीशैल मठाधीश डॉ. चन्नासिद्दाराम पंडिताराध्य शिवाचार्य स्वामीजी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए भगवान श्रीशैल मल्लिकार्जुन से विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पिछली बार मिशन सफल नहीं हो सका मगर भगवान के आशीर्वाद से चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता की भी कामना की।
भाजपा विधायक टी.एस.श्रीवत्स के नेतृत्व में 82 लोगों की एक टीम ने चंद्रयान - 3 मिशन की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वैज्ञानिकों के लिए नारे भी लगाए। बालेहोन्नुरु मठ के रंभपुरी श्री के नाम से मशहूर डॉ. वीरसोमेश्वर जगद्गुरु ने भी इस अवसर की सफलता की कामना की है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर रुख कर रहा है। हमारे वैज्ञानिकों का कार्य दूसरों के लिए आदर्श बने। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं जो वैज्ञानिकों के पीछे खड़े रहे। यह गर्व की बात है कि हजारों वैज्ञानिकों में से एक डॉ. के. नंदिनी बालेहोन्नुरु की रहने वाली हैं। मैं उस स्वर्णिम पल का इंतजार कर रहा हूं।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story