भारत
संसद का विशेष सत्र: जदयू ने पार्टी सांसदों के लिए जारी किया तीन-लाइन का व्हिप
jantaserishta.com
13 April 2026 1:09 PM IST

x
नई दिल्ली: संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र 16 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक पेश करेगी। इस विशेष सत्र को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में अपने सभी सांसदों के लिए तीन-लाइन का व्हिप जारी किया है।
जदयू ने सभी सांसदों को निर्देश दिया है कि वे 16 से 18 अप्रैल तक होने वाले संसद के विशेष सत्र के दौरान संसद में मौजूद रहें। सभी सदस्यों को सरकार के पक्ष का समर्थन करने का भी निर्देश दिया गया है।
पार्टी ने लिखा, "जनता दल यूनाइटेड के सभी लोकसभा सदस्यों को सूचना दी जाती है कि 16, 17 और 18 अप्रैल को लोकसभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा और पारित कराने के लिए लाए जाएंगे। अतः सभी लोकसभा सदस्यों से आग्रह है कि वे 16, 17 और 18 अप्रैल को पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करें।"
गौरतलब है कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में शामिल जदयू के अभी लोकसभा में 12 और राज्यसभा में चार सांसद हैं। इससे पहले, रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सभी सांसदों के लिए तीन-लाइन का व्हिप जारी किया था, जिसमें 16 से 18 अप्रैल तक उनकी मौजूदगी को अनिवार्य बताया गया। इसमें विशेष रूप से केंद्रीय मंत्रियों और सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे इन तीनों दिनों के दौरान सदन में मौजूद रहें।
भाजपा की ओर से व्हिप में कहा गया, "लोकसभा और राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्यों के लिए गुरुवार से शनिवार (16 से 18 अप्रैल 2026) तक तीन-पंक्ति व्हिप जारी किया जा रहा है। सभी केंद्रीय मंत्रियों और सदस्यों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त तीनों तिथियों पर सदन में उपस्थित रहें। सदन में उपस्थिति अनिवार्य है। कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। सदस्यों से अनुरोध है कि वे व्हिप का सख्ती से पालन करें और सदन में अपनी निर्बाध उपस्थिति सुनिश्चित करें।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





