कोरोना वैक्सीन पर खास ऑफर: टीका लगवाने पर फ्री मिल रहा चावल, इस राज्य में हिट हुई स्कीम

देश में कई जगहों पर कोरोना वैक्सीन लगवाने में लोगों की हिचक के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले में एक अधिकारी ने 20 किलो चावल देने की स्कीम शुरू की है, जिसका काफी असर देखने को मिल रहा है। जिले के याजाली सर्किल के ऑफिसर ताशी वांगचू थोंगडोक ने 45 साल से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाने पर 20 किलो चावल देने की स्कीम शुरू की है। उनका कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग टीका लगवाने में हिचकें नहीं। याजाली में 12,000 की आबादी है, जिनमें से 1,399 लोगों की उम्र 45 साल से अधिक है। इनमें से 84 फीसदी ने टीका लगवा लिया है, जबकि 209 लोग टीका लगवाने को आगे नहीं आ रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





