भारत
जेलों में विशेष सघन अभियान, मोबाइल फोन, चाकू और गांजा जब्त
jantaserishta.com
17 Dec 2025 11:00 AM IST

x
मचा हड़कंप.
बेंगलुरु: कर्नाटक की जेलों और सुधार गृहों में चलाए गए विशेष सघन अभियान में जेल अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की। पिछले 36 घंटों में कई जेलों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जेल परिसरों से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चाकू और मादक पदार्थ जब्त किए गए।
सबसे ज्यादा कम्युनिकेशन डिवाइस मैसूर और बेंगलुरु की जेलों से बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान 6 मोबाइल फोन और 4 चाकू बरामद किए गए। वहीं, मैसूरु जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। इसी तरह, बेलगावी जेल में बाहरी तत्वों द्वारा जेल परिसर के भीतर फेंके गए 366 ग्राम गांजा के साथ 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा, मैंगलोर जेल से 4 मोबाइल फोन और विजयपुरा जेल से 1 मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
कर्नाटक के डीजीपी (कारागार) आलोक कुमार ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। आलोक कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि पिछले 36 घंटों में चलाए गए स्पेशल अभियान के दौरान, बेंगलुरु जेल से 6 मोबाइल फोन और 4 चाकू बरामद किए गए।
उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह, मैसूर जेल से 9 फोन और 11 सिम कार्ड और बेलगावी से 4 फोन और 366 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जो बाहर से जेल में फेंका गया था। इसके अलावा, मैंगलोर जेल से 4 फोन और विजयपुरा जेल से 1 फोन जब्त किया गया। डीजीपी आलोक कुमार ने आश्वासन दिया कि इस तरह के हमारे प्रयास जारी रहेंगे।
Tagsकर्नाटक की जेलों में विशेष सघन अभियानकर्नाटकजेलSpecial intensive campaign in Karnataka prisonsKarnatakaprison
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





