भारत
बजट में आदिवासी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान: बाबूलाल मरांडी
jantaserishta.com
1 Feb 2023 4:53 PM IST

x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आज के बजट में प्रधानमंत्री जी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास की झलक दिखाई पड़ती है। इसमें गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग, व्यापारी वर्ग एवं मध्यम वर्ग का विशेष खयाल रखा गया है। झारखंड, विशेषकर आदिवासी भाइयों के लिए कई लाभकारी कदम उठाए गए हैं। वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि अगले 3 सालों में एकलव्य आवासीय विद्यालय में 38,800 शिक्षकों और स्टाफ की नियुक्ति होगी। इस कदम से लगभग साढ़े तीन लाख आदिवासी छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
Tagsबाबूलाल मरांडीबजटबजट 2023आदिवासी क्षेत्रभाजपाझारखंड न्यूज़babulal marandibudgetbudget 2023tribal areabjpjharkhand news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





