भारत

चर्चों में आधी रात में ईस्टर की विशेष प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन, वीडियो

Nilmani Pal
31 March 2024 1:32 AM GMT
चर्चों में आधी रात में ईस्टर की विशेष प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन, वीडियो
x

केरल/दिल्ली। कोट्टायम के कई चर्चों में आधी रात में ईस्टर की विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ईस्टर के मौके पर लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं। इस पर्व को धूमधाम से मनाते हुए एक दूसरे को बधाई देते हैं। ईस्टर को खास तरीके से मनाया जाता है। इस दिन लोग अलग अलग तरह के अंडों को सजाते हैं और एक दूसरे को तोहफे में अंडे देते हैं। इसे ईस्टर संडे भी कहते हैं। ईस्टर संडे गुड फ्राइडे के तीसरे दिन रविवार को मनाया जाता है। इस बार गुड फ्राइडे 29 मार्च को मनाया गया और ईस्टर आज 31 मार्च को मनाया जा रहा है।

क्यों मनाते हैं ईस्टर?

ईसा मसीह को जब सूली पर चढ़ाया गया तो उनके अनुयायी बहुत निराश हो गए। लेकिन तीन दिन बाद संडे के दिन ईसा मसीह पुनर्जीवित हो उठे। उन के पुनर्जीवित होने से अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसलिए ईस्टर को खुशी के पर्व के तौर पर मनाते हैं। ईसाई धर्म ग्रंथ के अनुसार, पुनर्जीवित होने के बाद यानी ईस्टर संडे के बाद 40 दिन तक ईसा मसीह पृथ्वी पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने शिष्यों को प्रेम और करुणा का पाठ पढ़ाया, बाद वे स्वर्ग चले गए।


Next Story