भारत
नोएडा में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, कहीं भी कट सकता है चालान
jantaserishta.com
26 Sept 2022 11:18 AM IST

x
DEMO PIC
नोएडा (आईएएनएस)| नवरात्र के साथ त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है और लोग घरों से निकलकर बाजारों में खरीदारी करने पहुंचने लगे हैं। इस दौरान अगर किसी ने वाहन को कहीं भी गलत जगह पार्किंग में लगाया या खड़ा किया तो चालान कट सकता है और लापरवाही उसकी जेब पर भारी पड़ सकती है। नोएडा ट्राफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। शहर के सड़कों पर ही वाहन चलाते समय नहीं, बल्कि पार्किं ग में वाहन खड़ा करने के दौरान भी काफी सावधानी बरतनी पड़ेगी। ट्रैफिक पुलिस का यह विशेष अभियान बाजार, अस्पतालों और औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों पर जहां तहां खड़े वाहनों के चालान काटने को लेकर चलाया जा रहा है। चालान काटने का पता तब चलता है, जब मोबाइल पर मैसेज आ जाता है या चालान घर पहुंचता है। अगर आपको अपने चालान की जानकारी लेनी है तो आप ऑनलाइन इस चालान को चेक कर सकते हैं कि क्या स्टेटस है आपके चालान का, उसके लिए आपको 'ईचालान डॉट परिवहन डॉट गोव डॉट इन' पर लॉगिन कर स्टेटस जानना होगा। प्रदेश में कहीं भी नो पार्किं ग जोन में बाहर वाहन खड़ा करने पर आपको पहली बार 500 का और उसके बाद हर गलती दोहराने पर 15 सो रुपये का चालान काटा जाएगा। इस साल की बात करें तो 80 हजार से अधिक नो पार्किं ग के चालान काटे गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





