भारत
ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान, 687 के खिलाफ एक्शन
jantaserishta.com
8 Aug 2023 11:09 AM IST

x
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में हादसों और अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चला कर 687 लोगो के खिलाफ करवाई की। इस दौरान तीनों जोन में 93 पुलिस टीम गठित कर अलग-अलग स्थान पर यह अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले और खुले में शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इस अभियान में पुलिस उपायुक्त यातायात व तीनो जोन के डीसीपी द्वारा 93 पुलिस टीम गठित कर कमिश्नरेट के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
इन दौरान एमवी एक्ट से संबंधित कुल 739 चालान काटे गए, वहीं 33 चालान ड्रंक एंड ड्राइव के काटे गए। इस दौरान करीब 21 वाहनों को सीज भी किया गया। इसके बाद पुलिस ने खुले में शराब पीने वाले के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और तीनों जोन में खुले में शराब पीने वाले 687 लोगों के खिलाफ के करवाई की गई। इस दौरान इन लोगों के खिलाफ धारा 290 के तहत कार्रवाई की और सभी लोगों को साफ तौर पर हिदायत दी कि आगे से कभी भी खुले में शराब का सेवन न करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





