भारत

बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के मानसिक तनाव दूर करने के लिए विशेष कक्षाएं

jantaserishta.com
6 Jan 2023 11:59 AM IST
बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के मानसिक तनाव दूर करने के लिए विशेष कक्षाएं
x

DEMO PIC 

पटना (आईएएनएस)| बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्राओं में मानसिक तनाव दूर करने तथा शारीरिक विकास के दौरान आने वाली परेशानियों की जानकारी देने के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएगी। इसके लिए चयनित शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में सप्ताह में एक दिन इससे जुड़ी कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
इसकी शुरूआत प्रखंड के तीन तीन माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय से की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में एक एक शिक्षिका को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो प्रखंड में अन्य शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित करेंगी।
इसका उद्देश्य न केवल छात्राओं के शारीरिक विकास के दौरान आने वाले बदलाव की जानकारी देना है बल्कि सरकारी स्कूल की छात्राएं किशोरावस्था पर खुलकर बात भी कर सके, यह भी समझना है।
अधिकारी बताते है कि छात्राओं को समझाने के लिए कई छोटे वृत्तचित्र भी बनाए गए हैं।
पटना जिला शिक्षा विभाग के एक अधिकारी बताते हैं कि पटना में मास्टर ट्रेनर का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि फरवरी तक प्रशिक्षण का काम पूरा होने की उम्मीद है और नए सत्र से ऐसी कक्षाएं आयोजित की जा सकेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story