नकली करेंसी अंतरराष्ट्रीय सिंडीकेट: स्पेशल सेल ने फेक करंसी की बड़ी खेप पकड़ी, 3 लाख के नकली नोट बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ( Delhi Police) की स्पेशल सेल ने नकली करेंसी के अंतरराष्ट्रीय सिंडीकेट का भंडाफोड़ करते हुए बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार किया है और 2.98 लाख कीमत के नकली नोट बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, ये नकली नोट नेपाल के रास्ते भारत आ रहे थे. स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक, अक्टूबर 2021 के अंतिम सप्ताह उनकी टीम को पता चला था कि नेपाल से बिहार के मोतिहारी में नकली नोट आ रहे हैं. इस सूचना पर काम करते हुए बाद में ये पता चला कि FICN सिंडिकेट का एक प्रमुख सप्लायर रायसुल आज़म जो बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला है, वो दिल्ली एनसीआर, यूपी, पश्चिम बंगाल में नकली नोटों की सप्लाई करता है .
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





