भारत

शहर की ट्रैफिक सुधार के लिए चलाया जायेगा विशेष अभियान

Shantanu Roy
24 Jun 2023 6:07 PM GMT
शहर की ट्रैफिक सुधार के लिए चलाया जायेगा विशेष अभियान
x
बड़ी खबर
वाराणसी। नगर निगम वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन तथा नगर निगम के अधिकारियों के बीच शनिवार को नगर निगम के द्वारा शहर में वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई। सर्किट हाउस में हुई बैठक में स्वच्छता व ट्रैफिक को शहर के विकास में सबसे बड़ी समस्या बताते हुए इसके खिलाफ पूरी तन्मयता से प्लान बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर देते हुए कहा गया, कि तभी हम शहर को जाम मुक्त व स्वच्छ बना सकते। बैठक के दौरान महापौर अशोक तिवारी ने रथयात्रा से दशाश्वमेध तक सड़कों किनारे लगने वाले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही। अशोक तिवारी ने कहा कि शहर को अनावश्यक अतिक्रमण व जाम से मुक्त किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन बनाने की योजना है।अतिक्रमण अभियान के संबंध में उन्होंने कहा कि अभियान चलाने से पूर्व लोगों को लाउडस्पीकर से इसकी सूचना अवश्य दी जाए। अभियान चलाने से पूर्व व्यापार मंडल से वार्ता करके सहमति बनायी जायेगी।
वही बैठक में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश देते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। ताकि शहर को साफ किया जा सके। उन्होंने कहा अभियान केवल खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भिक्षाटन को लेकर चल रहे अभियान को लगातार चलाने को कहा गया। पुलिस कमिश्नर ने अतिक्रमण मुक्त अभियान में पुलिस प्रशासन के सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही वाराणसी के जिलाधिकारी द्वारा सड़कों पर अनावश्यक रूप से आगे बढ़कर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए उस पर कार्रवाई किये जाने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि कई प्रमुख मार्गों पर कुछ पॉइंट हैं, जिस पर अतिक्रमण है उसको नक्शे से मार्किंग करते हुए कार्रवाई की जाए तथा इस संबंध में उन्होंने एडीएम सिटी को नोडल बनाया है। बैठक में वाराणसी नगर निगम के नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि नगर निगम पूरी तरह विकास कार्यों को लेकर तत्पर है तथा स्वच्छता व जाम को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा। तालाबों के विकास को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार योजना बनाई जा रही है। इस बैठक में पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन, कमिश्नर कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, नगर आयुक्त शिपू गिरी, एडीएम सिटी गुलाब चंद्र सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story