भारत

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर महिलाओं व बच्चियों को जागरूक करने को चला विशेष अभियान

Admin Delhi 1
1 March 2023 2:48 PM GMT
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर महिलाओं व बच्चियों को जागरूक करने को चला विशेष अभियान
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा को सेफ सिटी बनाने के लिए महिलाओं को लेकर एक खास मुहिम चलाया जा रहा है। सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा/वीमेन पावर लाइन-1090 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0, लखनऊ मुख्यालय द्वारा जन जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है।

जिसके अंतर्गत वीमेन पावर लाइन-1090 के शुभंकर(Mascot) के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक जनपद में प्रचार प्रसार किया जाना भी सम्मिलित है। इसी क्रम में आज दिनांक 01.03.2023 को जागरूकता वाहन व 1090 शुभंकर(Mascot) द्वारा -जलपुरा, हल्दोनी, कुलेसरा, परी चौक व एच्छर में जाकर लोगों को महिला संबंधी अपराध, महिला सहायता एवं सुरक्षा चक्र, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090-वीमेन पावर लाइन 181-महिला हेल्पलाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, 108-एंबुलेंस सेवा, विभिन्न साइबर अपराधों व उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। सभी लोगों को(विशेषकर पुरुष वर्ग) लैंगिक संवेदनशीलता, बच्चियों की शिक्षा व अन्य बातों के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है, जिससे महिलाओं के उत्पीड़न पर रोकथाम की जा सके।

सीपी महिला सुरक्षा वर्णिका द्वारा महिला सुरक्षा इकाई के साथ विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को नए नए तरीके के साइबर अपराध, यौन दुराचार के संबंध में भी जानकारियां दी जा रही व उनसे बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया गया है साथ ही आईईसी मैटेरियल तथा हेल्पलाइन नंबर लिखे पम्पलेट भी वितरित किए गये हैं जिससे महिलाएं और अधिक जागरूक हो सके व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले।

Next Story