भारत
Noida: नोएडा में बूथों पर बुजुर्गों, दिव्यांगों पर विशेष ध्यान, मदद कर रहे हैं पुलिसकर्मी
jantaserishta.com
26 April 2024 1:42 PM IST

x
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग विधानसभा में लगे पुलिसकर्मी बूथों पर पहुंचने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रख रहे हैं। उन्हें जरूरत के हिसाब से व्हील चेयर उपलब्ध कराई जा रही है और उनका मतदान करवाया जा रहा है।
इसके साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर अपने दस्ते के साथ जगह-जगह पर निरीक्षण करती हुई दिखाई दे रही हैं। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार, लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा वरिष्ठ/बुर्जुग/दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने में व्हील चेयर आदि उपलब्ध कराकर सहायता प्रदान करते हुए मतदान कराया जा रहा है।
गौतमबुद्धनगर की तीन विधानसभा नोएडा, दादरी एवं जेवर में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण मतदान कराया जा रहा है। साथ ही साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल द्वारा वरिष्ठ/बुर्जुग/दिव्यांग मतदाताओं को व्हील चेयर आदि पर मतदान कराने में सहायता प्रदान की जा रही है। पुलिस अधिकारी तीनों जोन में लगातार घूम रहे हैं और कड़ी नजर रखे हुए हैं। बूथों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराने के संबंध में निर्देशित किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





