भारत

सीएम के बोल, भविष्य में PM मोदी को भगवान मानकर लोग करेंगे पूजा

jantaserishta.com
15 March 2021 1:38 PM IST
सीएम के बोल, भविष्य में PM मोदी को भगवान मानकर लोग करेंगे पूजा
x

फाइल फोटो 

सरकारी पीजी आयुर्वेदिक कॉलेज के सभागार में सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'नेत्रा कुंभ' में बोल रहे थे...

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से की है। वह रविवार को ऋषिकुल के सरकारी पीजी आयुर्वेदिक कॉलेज के सभागार में सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'नेत्रा कुंभ' में बोल रहे थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यहां रावत ने कहा कि आज विभिन्न देशों के नेता प्रधानमंत्री के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए लाइन में लगते हैं। यह पहले के समय के विपरीत है जब किसी भी विश्व नेता को हमारे देश के पीएम से फर्क नहीं पड़ता था। नरेंद्र मोदी की वजह से अब स्थिति बदल गई है। यह एक नया भारत है जिसे उन्होंने बनाया है।
'मोदी जिंदाबाद' के नारों के बीच, सीएम ने आगे कहा, '' पहले के समय, भगवान राम ने समाज के लिए अच्छा काम किया था और इसलिए लोग उन्हें भगवान मानने लगे थे, इसी तरह भविष्य हमारे प्यारे प्रधानमंत्री के साथ भी ऐसा ही होगा।
इसके अलावा रावत ने कहा कि किसी मेगा उत्सव में जाने के लिए किसी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट या तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कुंभ मेले को लेकर नकारात्मक सा माहौल है, हमने इसे साफ कर दिया है। लोग बेफिक्र होकर आ सकते हैं किसी को नहीं रोका जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story