भारत

FAO समारोह में बोले पीएम मोदी, ‘भारत में खेती संस्कृति और जीवन मूल्यों का हिस्सा’

SHIDDHANT
20 May 2026 9:13 PM IST
FAO समारोह में बोले पीएम मोदी, ‘भारत में खेती संस्कृति और जीवन मूल्यों का हिस्सा’
x
रोम में पीएम मोदी ने कृषि और पर्यावरण संरक्षण पर रखे विचार
Delhi दिल्ली: इटली की राजधानी रोम में आयोजित FAO एग्रीकोला मेडल अवॉर्ड समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि परंपरा और संस्कृति को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत में खेती केवल फसल उगाने का माध्यम नहीं, बल्कि इंसान और धरती के बीच एक पवित्र रिश्ता है।




प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कृषि जीवन की मुख्यधारा का हिस्सा रही है। यह केवल आर्थिक गतिविधि नहीं बल्कि भारतीय जीवन मूल्यों और परंपराओं की झलक भी है। उन्होंने कहा कि भारत में धरती को ‘माँ’ और किसानों को ‘धरती पुत्र’ कहा जाता है। यही सोच और हजारों साल पुराने मूल्य आज भी देश की कृषि नीतियों और प्रयासों को प्रेरित करते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत किसानों, पशुपालकों, मछली पालकों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के कल्याण के लिए
लगातार
काम कर रहा है। उन्होंने टिकाऊ विकास, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को भारत की प्राथमिकताओं में शामिल बताया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को FAO का एग्रीकोला मेडल भी प्रदान किया गया। उन्होंने इस सम्मान को भारत के करोड़ों किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े मेहनतकश लोगों को समर्पित किया। समारोह में वैश्विक खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आधुनिक तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय के साथ कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Next Story