भारत

अध्यक्ष ने किया ऐलान: धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर, जानें बड़ी बातें

jantaserishta.com
26 March 2022 6:15 PM IST
अध्यक्ष ने किया ऐलान: धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर, जानें बड़ी बातें
x

नई दिल्ली: हिजाब विवाद को लेकर चर्चा में रहे कर्नाटक में अब धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने के लिए भी अनुमति लेनी होगी. नगर निकाय और पुलिस की अनुमति के बगैर अब धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर नहीं बजाए जा सकेंगे. कर्नाटक के चिक्कमगलुरु शहर की म्युनिसिपल काउंसिल ने इस बात का ऐलान कर दिया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक चिक्कमगलुरु म्युनिसिपल काउंसिल के अध्यक्ष वरसिद्धि वेणुगोपाल ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर मिल रही शिकायतों का हवाला देते हुए ये फैसला लिए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि बगैर अनुमति के बजाए जा रहे लाउडस्पीकर हटाने होंगे. म्युनिसिपल काउंसिल और पुलिस की अनुमति के बगैर लाउडस्पीकर नहीं बजाया जा सकेगा.
वेणुगोपाल ने कहा है कि ये फैसला म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के हर वार्ड में लागू होगा. उन्होंने कहा है कि इसे लेकर हर मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर को सूचना दे दी गई है. सभी को दस्तावेज जमा करने के लिए कह दिया गया है. हम उनसे बात करेंगे. वेणुगोपाल ने कहा कि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा.
गौरतलब है कि 10 दिन पहले ही कर्नाटक स्टेट वक्फ बोर्ड ने दरगाह और मस्जिद पर लाउडस्पीकर को लेकर एक सर्कुलर जारी किया था. इस सर्कुलर में दरगाह और मस्जिदों में रात के 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी. अब चिक्कमगलुरु म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए अनुमति को जरूरी कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story