भारत

जब स्पार्किंग से लिफ्ट में लगी आग, फिर...VIDEO

jantaserishta.com
20 March 2023 10:18 AM IST
जब स्पार्किंग से लिफ्ट में लगी आग, फिर...VIDEO
x
मचा हड़कंप.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद की गुलमोहर ग्रीन सोसाइटी मोहननगर की लिफ्ट में शनिवार शाम आग लग गई। गनीमत रही कि उस वक्त लिफ्ट के अंदर कोई शख्स मौजूद नहीं था। सोसाइटी के कर्मचारियों ने फायर सिलेंडर से आग पर काबू पा लिया। इस घटना को लेकर रेजिडेंट्स में जबरदस्त दहशत बनी है। जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त लिफ्ट खाली थी। अचानक लिफ्ट के बैटरी बॉक्स में स्पार्किं ग हुई और फिर आग लग गई। उस वक्त लिफ्ट बंद थी, इसलिए किसी को कुछ पता नहीं चला। जब आग भड़क गई और धुआं बाहर निकलना शुरू हुआ, तब वहां हड़कंप मचा। जैसे-तैसे मैनुअली तरीके से लिफ्ट का गेट खोला गया। तब तक आग पूरी तरह लिफ्ट को अपने कब्जे में ले चुकी थी। आग की लपटें बाहर तक निकल रही थीं। तुरंत मेंटिनेंस कर्मचारी फायर सिलेंडर लाए और उसे चलाकर आग बुझाई।
रेजिडेंट्स का कहना है कि लिफ्ट में आए दिन प्रॉब्लम्स आती रहती हैं। ये स्थिति तब है, जब हर साल मेंटिनेंस का मोटा पैसा वसूला जाता है। मेंटिनेंस टीम को कई दफा इस बारे में बता चुके हैं। इस घटना के बाद से रेजिडेंट्स में दहशत का माहौल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story