भारत

स्पा सेंटर में लगी आग, 2 की मौत

jantaserishta.com
17 Feb 2022 9:26 PM IST
स्पा सेंटर में लगी आग, 2 की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर में आग लगने की खबर है. बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी कि स्पा सेंटर में मौजूद 2 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है. इस मामले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है.

एक महिला और एक पुरुष की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्पा सेंटर है. स्पा सेंटर में गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि इस आग की चपेट में आकर 2 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें से एक महिला और एक पुरुष है. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story