भारत

सपा ने मैनपुरी, रालोद ने खतौली और भाजपा ने रामपुर सीट जीती

jantaserishta.com
8 Dec 2022 5:00 PM IST
सपा ने मैनपुरी, रालोद ने खतौली और भाजपा ने रामपुर सीट जीती
x
लखनऊ (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को मैनपुरी लोकसभा सीट बरकरार रखी और भाजपा से खतौली विधानसभा सीट छीन ली। रामपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की।
मैनपुरी सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज शाक्य को 2.9 लाख मतों से हराया।
मैनपुरी की जीत अखिलेश यादव के लिए दोगुनी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका मतलब न केवल परिवार की सीट को बरकरार रखना है बल्कि उनके और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच एक समझौता भी है।
खतौली में, सपा-रालोद गठबंधन के मदन भैया ने भाजपा की राजकुमारी सैनी को 22,054 मतों के अंतर से हराया।
दूसरी ओर, भाजपा ने सपा से रामपुर सीट छीन ली और भाजपा के आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को 31,158 के अंतर से हराया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story