भारत
जातीय जनगणना को लेकर सपा 24 से पीएम के संसदीय क्षेत्र से चलाएगी अभियान
jantaserishta.com
19 Feb 2023 9:56 AM IST

x
लखनऊ (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी अब जातीय जनगणना के सहारे सत्तारूढ़ दल को घेरने के प्रयास में लगी है। इसके लिए ब्लॉक स्तर तक अभियान चलाने जा रही है। इसकी शुरूआत 24 फरवरी से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से होने जा रही है।
कश्यप ने बताया कि प्रत्येक जिलों में विधानसभा के ब्लाक स्तर पर संगोष्ठी का प्रथम चरण 24 फरवरी से प्रारम्भ होकर 5 मार्च तक चलेगा। इसमें 24 व 25 फरवरी को वाराणसी, 26 व 27 फरवरी को सोनभद्र, 28 फरवरी और 01 मार्च को मिर्जापुर, 02 व 03 मार्च को भदोही में संगोष्ठियां होंगी। 4 व 5 मार्च को प्रयागराज में इस कार्यक्रम का समापन होगा।
कहा कि समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना कराने जाने की मांग पुरजोर ढंग से उठाती रही है। समाजवादी पार्टी का मानना है कि जातिवार गणना कराये जाने से विभिन्न जातियों के संवैधानिक अधिकार सुरक्षित हो सकेंगे और सभी को उनकी संख्या के अनुसार हक और सम्मान मिल सकेगा। जातिवार जनगणना के आंकड़ों से सरकार विकासकार्यों के अलावा अन्य नीति निर्धारण का कार्य कर सकेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





