भारत
नक्सलियों से मुकाबला करते हुए दी थी शहादत, एसपी विनोद चौबे और 28 जवानों को किया गया याद
jantaserishta.com
12 July 2023 1:32 PM IST

x
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगभग 14 साल पहले आज के ही दिन राजनांदगांव में 28 जवानों ने नक्सलियों से मुकाबला करते हुए शहादत दी थी। शहादत देने वाले पुलिस अधीक्षक विनोद चौबे एवं उनके साथ शहीद हुए 28 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 12 जुलाई 2009 को राजनांदगांव में मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों से लोहा लेते हुए जाबांज पुलिस अधीक्षक स्व. विनोद चौबे जी एवं उनकी टीम ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए छत्तीसगढ़ की माटी के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए थे। ऐसे महान सपूतों को हम सब नमन करते हैं, अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। हम सबको आप पर गर्व है। जय हिन्द।
ज्ञात हो कि एसपी विनोद चौबे छत्तीसगढ़ के नक्सल ऑपरेशन में देश के पहले शहीद आईपीएस अधिकारी थे। मरणोपरांत उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। नक्सल हमले के दौरान मुठभेड़ में वो शहीद हुए थे। वह हमला देश का पहला नक्सली हमला था जिसमें कोई एसपी शहीद हुआ था। इस नक्सली हमले में एसपी के अलावा 28 जवान भी शहीद हुए थे।
Tagsएसपी विनोद चौबेविनोद चौबेछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ पुलिसSP Vinod ChoubeyVinod ChoubeyChhattisgarhChhattisgarh NewsChhattisgarh Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





