भारत

ट्रैफिक व्यवस्था संभालने खुद सडक़ों पर उतरे एसपी

Shantanu Roy
6 Nov 2026 10:47 PM IST
ट्रैफिक व्यवस्था संभालने खुद सडक़ों पर उतरे एसपी
x
बद्दी। त्योहारी सीजन में बाजारों और सडक़ों पर बढ़ती भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए बद्दी पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान खुद फील्ड में उतरकर यातायात व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। बद्दीए नालागढ़ और बरोटीवाला के प्रमुख बाजारों चौराहों और व्यस्त मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा ड्रोन कैमरों की मदद से भी यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। एसपी विनोद धीमान के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, डीएसपी योगराज चंदेल और संबंधित थाना प्रभारी भी विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। भीड़भाड़ वाले बाजारों, संकरे मार्गों और जाम की आशंका वाले स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों के साथ ट्रैफिक वॉलंटियर्स की भी तैनाती की गई है।
पुलिस ने वाहन चालकों से सडक़ों पर डबल या ट्रिपल लेन न बनानेए गलत दिशा से ओवरटेकिंग से बचने और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और जाम की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध करवाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आम जनता से पुलिस कर्मचारियों और ट्रैफिक वॉलंटियर्स का सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
Next Story