भारत
BIG BREAKING: उपचुनाव में सपा को समर्थन दिया, कांग्रेस का बड़ा ऐलान
jantaserishta.com
26 Aug 2023 5:14 PM IST

x
दोनों I.N.D.I.A. गठबंधन का हिस्सा हैं, इसलिए वहां अलग प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा.
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. कांग्रेस घोसी में उम्मीदवार नहीं उतारेगी. यहां कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का समर्थन किया है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों I.N.D.I.A. गठबंधन का हिस्सा हैं, इसलिए वहां अलग प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा.
कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडियन नेशनल डेवलेपमेन्टल इंक्लूसिव एलाइंस (INDIA) का हिस्सा है, इसलिए उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के तहत 354-घोसी विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करती है.
उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि पार्टी अपने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करती है कि वे समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी को पूर्ण सहयोग दें.
बता दें कि घोसी विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को उतारा है. विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं. पिछले महीने चौहान विधानसभा और समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर दोबारा बीजेपी में शामिल हो गए थे.
ये वही दारा सिंह चौहान हैं, जो 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे. वह यूपी की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में वन मंत्री थे.
लेकिन इस बार उपचुनाव में चौहान बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में हैं जबकि समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को उतारा है. वहीं, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. बता दें कि घोसी में पांच सितंबर को उपचुनाव होने हैं. आठ सितंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे.
Tagsघोसी विधानसभाघोसी उपचुनावकांग्रेसअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीGhosi assemblyGhosi by-electionCongressAkhilesh YadavSamajwadi Party
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





