भारत

एसपी ने सीएम सिक्योरिटी के एएसपी को जड़ा थप्पड़, एयरपोर्ट के बाहर हंगामा, देखें वीडियो

jantaserishta.com
23 Jun 2021 5:33 PM IST
एसपी ने सीएम सिक्योरिटी के एएसपी को जड़ा थप्पड़, एयरपोर्ट के बाहर हंगामा, देखें वीडियो
x
बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई.

भुंतर एयरपोर्ट के बाहर एसपी कुल्लू ने सीएम सिक्योरिटी के एएसपी रैंक के अधिकारी को तमाचा जड़ दिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि एसपी ने एएसपी को सबके सामने तमाचा जड़ दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिन के कुल्लू दौरे पर हैं। वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भुंतर एयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने के बाद जब काफिला लौट रहा था तो इस दौरान यह घटना हो गई। फिलहाल अभी किसी बड़े पुलिस अधिकरी का इस घटना को लेकर कोई बयान नहीं आया है।







jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story