भारत

जयंत चौधरी को सपा-RLD गठबंधन ने बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, सहमति बनी

jantaserishta.com
26 May 2022 10:50 AM IST
जयंत चौधरी को सपा-RLD गठबंधन ने बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, सहमति बनी
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने एक और प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. शुरुआत में खबरें थी कि सपा की ओर से डिंपल यादव राज्यसभा जा सकती हैं, लेकिन अब राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को सपा ने राज्यसभा का टिकट दिया है. जयंत चौधरी, सपा-आरएलडी के संयुक्त प्रत्याशी होंगे.

समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके बताया, 'जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से राज्य सभा के संयुक्त प्रत्याशी होंगे.' इससे पहले सपा ने सपा के मुस्लिम चेहरा जावेद अली और देश के जाने-माने वकील कपिल सिब्बल को अपना प्रत्याशी बनाया है. सिब्बल ने निर्दलीय पर्चा भरा है. उन्हें सपा समर्थन कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story